Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानलाइव

चिड़ावा : शहर के वार्ड सात में पेयजल समस्या का हुआ समाधान,

ट्यूबवेल खराब होने से 50 घरों में था पेयजल संकट

चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर के वार्ड सात में कॉलेज फील्ड के सामने वाली गली में बसवाला फार्म हाउस के पास बने ट्यूबवेल के करीब 4-5 माह से खराब पड़े रहने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की खबर मीडिया द्वारा प्रसारित होने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया और इस समस्या का समाधान करवाया गया । बता दे की इस ट्यूबवेल से 50 से अधिक घरों में पेयजल सप्लाई होती थी।

लेकिन 4-5 माह से ट्यूबवेल के खराब पड़े रहने से लोगों को काफी दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने इस संदर्भ में काफी बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद अधिकारी ट्यूबवेल की जली हुई मोटर तो निकाल ले गए। लेकिन वापस नही डाली। ख़बर प्रसारित होने के बाद जलदाय विभाग ने मोटर डालकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाई।

Related posts

जयपुर में बनेंगे तीन नए एलिवेटेड रोड, राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 500 ई-बसें, महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

Report Times

पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले CM भजन लाल शर्मा ने की भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक

Report Times

Pensioners: CM का पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 27 जून को झुंझुनूं आएंगे भजनलाल, यहां 88 लाख से अधिक बैंक खातों में डालेंगे 1,038.55 करोड़ रुपए

Report Times

Leave a Comment