Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : 11 घण्टे तक बिजली रही गुल, आधा शहर रहा प्रभावित

 11केवी लाइन में फाल्ट के चलते बन्द रही लाइट

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में देर रात गांधीचौक फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इससे आधा शहर करीब 11 घण्टे तक बिना बिजली के रहा। बिजली से चलने वाले उपकरण ऐसे में मौन रहे। लोगों के काम अटक गए। बिजली निगम की जेईएन प्रीति ठोलिया ने बताया कि रात में 11 केवी की अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद ऊपर की लाइन में भी फाल्ट आ गया। 5-6 फाल्ट निकालकर और लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों को कटवाने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे लाइन को दुरुस्त कर चालू किया गया। लाइन को दुरुस्त करने में बिजली विभाग की टीम जुटी रही।

Related posts

मंजू राव का हुआ फर्स्ट ग्रेड टीचर के रूप में सलेक्शन

Report Times

दिल्ली के रोडशो में मुंबई से भी ज्यादा राशि का निवेश हुआ – CM भजनलाल

Report Times

स्पाइसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

Report Times

Leave a Comment