Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशहैल्थ

देश में 15-18 साल के पांच करोड़ युवाओं को लगी वैक्सीन की पहली डोज

नई दिल्ली । रिपोर्ट टाइम्स
देश में कोरोना केस में कमी दर्ज की गई है। 
इसी बीच भारत ने वैक्सीनेशन में एक और शानदार
उपलब्धि हासिल की है। 15 से 18 साल के बीच
के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID-19 
वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। केंद्रीय 
स्वास्थ्य मंत्री मनुख मंडाविया ने ये जानकारी दी है।  
स्वास्थ्य मंत्री ने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा कि
देश के युवा शक्ति को शुभकामनाएं। 

5 करोड़ से अधिक 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन 
की पहली डोज लग चुकी है। यंग इंडिया महामारी 
से पूर्ण जोश से लड़ रहा है। बहुत बढ़िया मेरे युवा 
दोस्तों। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र 
शासित प्रदेशों को 168.08 करोड़ से अधिक वैक्सीन
की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है। मंडाविया ने 
8 फरवरी को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित 
उत्तर में बताया कि महाराष्ट्र में 67 डॉक्टरों और 
19 नर्सों ने COVID-19 से अपनी जान गंवाई है। 
इसके अलावा, गुजरात में COVID-19 के कारण
20 डॉक्टरों, 20 नर्सों, 6 एम्बुलेंस ड्राइवरों और 
128 पैरामेडिक्स की मौतें हुई हैं। भारत में पिछले 
24 घंटों में 67,597 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। 
जिसके बाद कोविड संक्रमण की कुल संख्या 4 करोड़ 
23 लाख 39 हजार 611 पर पहुंच गया है। 
वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 9 लाख 94 हजार 
891 पर जा पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 1188
संक्रमितों की जानें चली गई। अब तक देश में 
कोरोना से कुल 5 लाख 4 हजार 62 मौतें हुई हैं।  
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक लाख से 
कम केस दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केस कुल 
संक्रमण का 2।35 फीसदी रह गया है। देश में 
फिलहाल रिकवरी रेट 96।46 फीसदी पर पहुंच 
गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय 
टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में 
कुल 170 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को लग 
चुकी है।  देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 
एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। ऐसा 
लग रहा है कि कोरोना की लहर थमने लगी है।

Related posts

शाहिद कपूर सबका गेम ओवर करने वाले है, रणबीर कपूर-अक्षय कुमार खा जाएंगे मात

Report Times

‘काला जादू’ करते हुए 5 साल की मासूम बेटी को माता-पिता ने पीट-पीटकर मार डाला

Report Times

कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली की मेयर के घर के बाहर ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

Report Times

Leave a Comment