Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : बेटी सविता की घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिन्दौरी

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा में गोगाजी की ढाणी में राकेश सैनी की बेटी व रामनिवास सैनी की पौत्री सविता सैनी की शादी के मौके को खास बनाने के साथ ही बेटी को घोड़ी पर बैठकर बिंदौरी निकाल बेटी का मान कई गुना बढ़ा दिया। इसके साथ ही एक सन्देश भी दिया कि बेटियों को बेटों के बराबर ही सम्मान का हक है। बिंदौरी में बेटी के चाचा स्टाम्प वेंडर सुनील कुमार और परिवार की महिलाओं, युवतियों और अन्य सदस्यों ने जमकर डीजे पर डांस कर बेटी की बिंदौरी में चार चांद लगा दिए। वहीं बेटी सविता भी इस प्रकार मिले सम्मान को लेकर काफी प्रसन्न नजर आई और कहा कि वे खुश किस्मत है कि उन्हें ऐसा परिवार मिला है। वे हर परिवार से ये ही विनती करती है कि बेटियों को बेटे की तरह ही सम्मान दें। क्योंकि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं है।

Related posts

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन RBT-103 ने दो शावकों को दिया जन्म

Report Times

राजस्थान में “OPS” पुरानी पेंशन योजना नहीं होगा लागू! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- ‘सदन में चर्चा के बिना सरकार ले रही फैसला’

Report Times

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, सैलानियों को हो रही परेशानी

Report Times

Leave a Comment