Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

दिनदहाड़े उपसरपंच की धारदार हथिया से हत्या

उदयपुर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा में रविवार को दिनदहाड़े उपसरपंच की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी गई। ग्राम पंचायत सल्लाड़ा के खेतावत बाड़ा मार्ग पर रविवार को 11 बजे के दौरान सल्लाड़ा से अपने गांव खेतावत बाड़ा घर जा रहे पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह राजपूत की बीच रास्ते में धारदार हथियार से हमला हुआ। निर्मम हत्या कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर थानाधिकारी अनिल विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाई की सूचना पर उपसरपंच सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपियों ने मृतक पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह पर धारदार हथियार से सिर और गर्दन में वार करके दोनों हाथ के पंजे काट कर अलग कर दिए। हत्या की सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर एफ एस एल टीम मौके पर पहुंची तथा सबूतों को जुटाया।

सूचना के बाद परिजनों एवं आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गये तथा घटना का विरोध करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर लाने की मांग करते रहे। पुलिस ने समझाइश घर परिजनों को शव का पोस्टमार्टम करवाने के समझाइश की। परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाडोल पहुंचाया जहां बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

पूर्व उप सरपंच के हत्या मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को हत्या कर रिपोर्ट दी है। इसमें पुलिस ने वीपी सिंह पुत्र खुमान सिंह अम्बावत सल्लाडा, दिलीपसिंह पुत्र रघुनाथ सिंह अंबावत सल्लाडा और वर्तमान उप सरपंच दलपत सिंह पुत्र केर सिंह राजपूत खेतावत सल्लाडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्व उप सरपंच की हत्या के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों दबिश के लिए टीमें रवाना की ग

Related posts

अप्रैल से जयपुर-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी, 72 KM की स्पीड से ट्रायल; यहां रुकेगी

Report Times

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कोचिंग कल्चर को बताया खतरनाक, कहा- बच्चों को रोबोट बना रहे…

Report Times

झमाझम बारिश बनी आफत, दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जाम, पानी भी भरा

Report Times

Leave a Comment