Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

भागलपुर ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया

भागलपुर ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिस के लगातार दबाव के बाद मो.आजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अब आजाद को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही थी। मो. आजाद ने ACGM 7 आरके राणा के कोर्ट में सरेंडर किया है।

जल्द ही रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ, प्रक्रिया जारी

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि आजाद को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने बताया कि पहले ही दिन से एसआईटी के लोग उसके लगे हुए थे।वहीं उन्होंने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिमांड के लिए आईओ गए हैं। कोर्ट में आवेदन देंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बना रही थी दबाव
SSP बाबूराम ने बताया कि मो.आजाद को पकड़ने के लिए सभी स्तर से दबाव बनाया गया था। इस घटना को लेकर पूरा दबाव बनाया गया था। समाजिक के साथ पारिवारिक दबाव बनाया गया था। इसके बाद कोर्ट में सरेंडर किया है।

काजवलीचक ब्लास्ट में 15 लोगों की गई थी जान

पिछले गुरुवार को काजवलीचक पर देर रात ब्लास्ट होने से 4 घर जमींदोज हो गए थे। इस घटना में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अमित शाह 9 जनवरी को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Report Times

नसबंदी अभियान में 43 महिलाओं का ऑपरेशन, कड़ाके की ठंड में जमीन पर लिटाया

Report Times

आजाद ने कई जिलों के लोगों की समस्याएं सुनीं, नई पार्टी को समर्थन देने की मांग

Report Times

Leave a Comment