Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशव्यापारिक खबर

20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकता पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत में 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं, क्योंकि रूस-यूक्रेन के बीच गहराते तनाव से ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइसेज रिकॉर्ड हाई के करीब हैं। यह बात HDFC बैंक की एक रिसर्च रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां शायद ही कीमत बढ़ोतरी का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालें। रिपोर्ट लिखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है। इस बीच, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा है कि ऑयल कंपनियां, फ्यूल प्राइसेज तय करेंगी। उन्होंने कहा कि देश में क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं होगी। पुरी ने कहा कि सरकार नागरिकों के सर्वोच्च हित में फैसला लेगी।

2008 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था क्रूड
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) में सोमवार को ब्रेंट फ्यूचर का मई वायदा (मई कॉन्ट्रैक्ट) 139.13 डॉलर के स्तर को छूने के बाद 123.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि साल 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। क्रूड ऑयल की कीमतों में यह तेजी इसलिए आई है, क्योंकि इस बात का डर लगातार बढ़ रहा है कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन, रूस से आयात किए जाने वाले ऑयल पर पूरी तरह पाबंदी लगा सकते हैं। वहीं, मंगलवार को शुरुआती ट्रेड में ब्रेंट फ्यूचर का मई वायदा अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2.49 फीसदी की तेजी के साथ 126.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

Related posts

शेखावाटी विवि में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:छात्रसंघ अध्यक्ष ढ़ाका बोले- यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह करें

Report Times

‘South Indian’ look: राजस्थान CM भजनलाल का ‘साउथ इंडियन’ लुक, धोती-अंगवस्त्र पहन परिवार संग भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे भजनलाल, सामने आई तस्वीरें

Report Times

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, कांग्रेस ने नए संसद भव को बताया मोदी मैरियट

Report Times

Leave a Comment