Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारभोपाल

नाबालिगों से दुष्कर्म करने वाला 68 के साल प्यारे मियां को उम्रकैद की सजा

 

नाबालिगों से दुष्कर्म करने वाला 68 साल का पत्रकार प्यारे मियां मरते दम तक जेल में रहेगा। कोर्ट ने उसे अलग-अलग मामलों में 4 बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रदेश के चर्चित दुष्कर्म मामले में भोपाल की जिला अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया। मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाला प्यारे मियां उर्फ अब्बू से बाल-बाल बची बच्ची ने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को उसके सेक्स एडिक्शन की कहानी बताई। प्यारे मियां ने उसे शराब पिलाकर कमर में हाथ डालकर सेक्स करना चाहा। बच्ची ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी, तब जाकर वह चंगुल से बच सकी। उन लड़कियों में यह पहली लड़की है, जो प्यारे मियां के चंगुल से बच गई और अब्बू यानी प्यारे मियां को जेल तक पहुंचाने की कड़ी बनी।                                                                                                                                                                                                       पढ़िए पीड़िता की आपबीती उसी की जुबानी…

मैंने पहली बार 11 जुलाई 2021 को प्यारे मियां को देखा था। फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में दो अन्य सहेलियों ने मिलवाया था। ये दोनों मेरी बचपन की फ्रेंड थीं। दोनों सहेलियां मेरे घर पर आईं और मेरी मां से कहने लगीं आंटी हम जहां काम करते हैं, उस अंकल के घर पर फंक्शन है। उनके बच्चों को संभालना है। हम आपकी बेटी को लेकर जा रहे हैं। काम के जो पैसे होंगे, वो मिल जाएंगे। हम शाम 6 से 7 बजे तक वापस आने का कहकर घर से निकल गए। लालघाटी पर मेरी फ्रेंड के साथ एक और लड़की मिली। फिर हम लोग 12 नंबर पर विष्णु हाईटेक के लिए निकल गए। तकरीबन पांच बजे फ्लैट पर पहुंच गए। फ्लैट पर साफ-सफाई करने के बाद हम लोगों ने गाने सुने। करीब सात बजे प्यारे मियां स्वीटी के साथ वहां पहुंचा। स्वीटी से मेरी दो फ्रेंड ने पूछा कि अब्बा (प्यारे मियां) यहां क्यों आए हैं। स्वीटी ने कहा कि केक कटवाने के लिए आए हैं। मेरी फ्रेंड विष्णु हाईटेक पर साफ-सफाई का काम करती थी।

केक कटने के बाद प्यारे मियां ने रूम अंदर से लॉक कर दिया। फिर हम लोगों काे जबरन शराब पिलाई। प्यारे मियां ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोग जब तक मेरे साथ शराब नहीं पियोगी, तब तक किसी को नहीं जाने दूंगा। मैं पहली बार ऐसी कंडीशन में फंसी थी। मैंने थोड़ी सी शराब पी और किचन में चली गई। पीछे से प्यारे मियां ने आकर मेरी कमर में हाथ डाल दिया। फिर कहा कि तुम्हारे साथ सेक्स करना है। मैंने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजी से लात मारी। वह वहीं बैठ गया।

मैं बाहर आकर सहेलियों के पास आकर बैठ गई। थोड़ी देर वह बाहर आया। मेरी एक दोस्त का हाथ पकड़ कर कमरे में ले गया। आधे घंटे बाद मेरी फ्रेंड जब कमरे से बाहर आई तो बहुत रो रही थी। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो वह घबराई हुई थी। उसने कहा कि यहां से जल्दी चलते हैं, रास्ते में सब बताऊंगी। रास्ते में मेरी दोस्त ने बताया कि उसके साथ प्यारे मियां ने रेप किया।

Related posts

दिल्ली में बार-बार क्यों टल रही कांग्रेस आलाकमान की बैठक? जानिए अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट की इनसाइट स्टोरी

Report Times

IPO में नहीं खरीद पा रहे शेयर तो यह Mutual Fund है बेहतर साधन, 1 दिन में कर सकते हैं कितना भी बड़ा निवेश

Report Times

परमहंस स्कूल में लगाया शिविर, 125 ने किया रक्तदान

Report Times

Leave a Comment