Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

ढाई साल का बच्चा घर से 20 घंटे से लापता

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में ढाई साल का बच्चा घर के बाहर से 20 घंटे से लापता है। वह खेलने के लिए बाहर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने आसपास पूछा, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीच बच्चे के किडनैप होने की आशंका जताई गई है। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा क्षेत्र के बड़े सीपत गांव निवासी किसान अक्षय साहू का ढाई साल का बेटा आयुष मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोज की तरह घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब आयुष का पता नहीं चला तो परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले।

परिजनों ने ग्रामणों ने आसपास और रिश्तेदारों में भी बच्चे को लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। आसपास के लोगों ने बच्चे को अगवा किए जाने को लेकर आशंका जताई है। वहीं यह भी आशंका है कि किसी ने बच्चे को चोरी किया है। हालांकि परिजन खुलकर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। वहीं देर रात पुलिस भी परिजनों से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी।

Related posts

3 लाख के करीब सोलर प्लेट चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार:चोरी किए माल के साथ ढाबे के पास बैठे थे तीनों, सामान भी जब्त

Report Times

कौन है उत्कर्ष कोचिंग के मालिक निर्मल गहलोत जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में दिया था 1 करोड़ का दान

Report Times

हिंसा की आग में झुलस रहा ईरान, प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता; अब तक 36 की मौत

Report Times

Leave a Comment