Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेश

Russia Ukraine War: भारतीयों की निकासी का पूरा हुआ अभियान, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया- कितने लोगों की हुई वतन वापसी

यूक्रेन पर रूस (Russia Ukraine War) के हमले के चलते वहां युद्धग्रस्त इलाकों में हजारों भारतीय फंस गए थे। भारतीय नागरिकों में बड़ी संख्या वहां पढ़ाई करने कर रहे छात्रों की भी थी। भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए सरकार ने आपरेशन गंगा चलाया था। आपरेशन गंगा के तहत स्पेशल उड़ानों के जरिए हजारों भारतीयों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश वापस लाया गया है

22,500 भारतीय की हुई वतन वापसी

केंद्र सरकार ने भारतीयों की वापसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने सोमवार को कोर्ट में बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से 22,500 भारतीयों की निकासी का काम पूरा कर लिया गया है। सरकार ने कहा कि एक बड़ा अभियान चलाकर इसे अंजाम दिया गया। सरकार ने अदालत को बताया कि यूक्रेन से लौटे छात्रों ने अपनी पढ़ाई जारी रखने के मुद्दे पर सरकार पर जोर दिया है। केंद्र सरकार इसे देख रही है और इस पर निर्णय लेगी।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024: झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को बनाया प्रत्याशी

Report Times

भारतीय न करें पाकिस्तान की यात्रा… जो गए हैं वह जल्द लौटें, पाक नागरिकों के पास केवल 48 घंटे

Report Times

क्रिकेटर हरभजन सिंह, 27 अन्य ने आज राज्यसभा में ली शपथ

Report Times

Leave a Comment