Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

Viral Video: क्यों सोशल मीडिया कर रहा है इस नौजवान के जज़्बे को सलाम? जानें एक प्रेरक कहानी! Author: Ruhee Parvez

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: एक 19 साल के लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो आधी रात में नोएडा की सड़क पर दौड़ता दिख रहा है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। आप सोच रहे होंगे कि नोएडा की खाली सड़क पर दौड़ लगाते इस लड़के के वीडियो में क्या खास है? आपको बता दें कि यह कहानी प्रेरणादायक है और सभी को इस पर ग़ौर करने की ज़रूरत भी है।

हम अपनी ज़िंदगी की छोटी से छोटी दिक्कत को लेकर कितना परेशान हो जाते हैं, लेकिन उत्तराखंड का यह लड़का जिसका नाम प्रदीप मेहरा है, रोज़ काम पर यूं ही भागता हुआ जाता है और भागता हुआ वापस घर जाता है। उसका सपना है कि वह एक दिन सेना में शामिल हो।

फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी का ध्यान उस समय प्रदीप की ओर गया, जब वह फुटपाथ पर दौड़ रहा था और वे उसके सामने से गुज़र रहे थे। कापड़ी ने उन्हें उनके घर तक छोड़ने के लिए लिफ्ट देनी चाही लेकिन पसीने से लथपथ होने के बावजूद प्रदीप ने विनम्रता से मना कर दिया। जिसके बाद फिल्म निर्माता इस लड़के के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हो गए। इसलिए उन्होंने गाड़ी चलाते हुए उससे बात जारी रखी। उस जवां लड़के ने बताया कि वह आधी रात को क्यों 10 किलोमीटर की दौड़ लगा रहा है।

Related posts

सफारी और कैंटर में टक्कर, 5 की मौत

Report Times

भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन को लेकर गुटों में दिखी भाजपा

Report Times

राजस्थान में CMHO कार्यालय बना फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का कारखाना, 6 साल में बने 5,177 फर्जी सर्टिफिकेट

Report Times

Leave a Comment