Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशलाइफ स्टाइल

Kacha Badam Song: ‘काचा बादाम’ से रातों रात इंटरनेट पर स्‍टार बने भुबन की सक्‍सेस स्‍टोरी, बोले उम्‍मीद नहीं थी कि ऐसे बदल जाएगी जिंदगी

इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो से स्ट्रीट वेंडर से सेलेब्रिटी बने प. बंगाल के बीरभूम के भुबन बादायकर ने जिंदगी में आए बदलाव पर कहा कि पहले उनकी जिंदगी सुकून से भरी थी। वह बांग्ला भाषा में गाना गाते हुए काचा बादाम (मूंगफली) बेचा करते थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि काचा बादाम गाते-गाते वह इतने फेमस हो जाएंगे। अब तो हर कोई उनके साथ सेल्फी और फोटो खींचने को बेकरार रहते हैं।

ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आए भुबन ने शिल्पग्राम स्थित ग्रीन रूम में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें आगरा में जनता का प्यार और आशीर्वाद दोनों मिले हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया का स्वयं को फेमस करने के लिए आभार जताया। रियलिटी शोज और महोत्सव में बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। सौरभ गांगुली ने उन्हें अपने घर बुलाया था और गिफ्ट भी दिया। एक बार फिर काचा बादाम की बिक्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय मिलेगा तो जरूर काचा बादाम बेचूंगा। म्यूजिक कंपनी द्वारा वीडियो रिकार्ड कम करने के बाद कम पैसे दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दुआ करेंगे कि वह और बड़ा बने।

Related posts

गुढ़ागौड़जी बाजार में बाइक सवारों ने व्यापारी पर फायरिंग, व्यापारी को थमा गए डिमांड पर्ची, लोगों में दहशत

Report Times

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर सियासी संकट खड़ा हो गया है

Report Times

राजस्थान में पूर्व PM इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ी, निंदा करने वालों को दी धमकी; खुद को बताया BJP कार्यकर्ता

Report Times

Leave a Comment