Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

AUS vs PAK: वनडे सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया को लगा झटका, स्टीव स्मिथ हुए बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया टीम को झटका लगा है। दरअसल स्टीव स्मिथ अपने कोहनी के चोट को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए ब्रेक ले रहे हैं जिससे उनका यह चोट आगे बड़ा न हो जाए। टीम ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। टीम ने क्वींसलैंड के लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन को शामिल कर लिया है जो आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच में खेलेंगे।

यह सीरीज लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि पहले यह सीरीज रावलपिंडी में प्रस्तावित था लेकिन दोनों बोर्ड की सहमति के बाद इसे लाहौर शिफ्ट कर दिया गया था। आस्ट्रेलिया ने हालिया टेस्ट सीरीज में 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। स्टीव अपने चोट को लेकर कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं लेना चाहते हैं इसलिए उन्होंने वापस आस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया है।

इस मौके पर स्मिथ ने कहा ” पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज न खेल पाना मेरे लिए निराशाजनक है लेकिन मेडिकल स्टाफ से बात करने के बाद मुझे लगता है कि मुझे इस समय ब्रेक लेना चाहिए” स्मिथ अभी-अभी सबसे तेज 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं उन्होंने यह उपलब्धि लाहौर टेस्ट में हासिल की थी। स्मिथ ने इस टेस्ट की पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे।

Related posts

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार का यूनिफॉर्म सिविल कोड का दांव

Report Times

विकास कार्यों के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन:चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सैनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गहलोत ने सिर पर हाथ रख कहा- मांगों को जल्द करेंगे पूरा

Report Times

श्रीमद् भागवत कथा के पांचवा दिन कृष्ण लीलाओं का वर्णन

Report Times

Leave a Comment