Report Times
Otherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

गणेश मन्दिर से चोरों ने चुराया चांदी का छत्र

चिड़ावा।संजय दाधीच

शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड के पास गणेश मन्दिर में चोरी की घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चोर मन्दिर में गणेश की की मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का छत्र चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस एसआई सरदार के नेतृत्व में पहुंची और पुजारी राजेन्द्र निर्मल से घटना की जानकारी ली। निर्मल ने बताया कि वे कल रात को पूजा करने के बाद मन्दिर के पट बन्द कर घर चले गए थे। आज सुबह आए तो पट खुले मिले और छत्र चोरी मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

14 बीएलओ को नोटिस : मतदाताओं से आधार डेटा कार्यक्रम में प्रगति न्यून रहने पर दिया नोटिस

Report Times

चिड़ावा की पूर्व पालिकाध्यक्ष ललिता भगेरिया की स्मृति में लगाए परिंडे

Report Times

राजस्थान में 20 डिग्री से नीचे आया रात का तापमान:20 अक्टूबर से होगी सर्दियों की शुरुआत; अगले सप्ताह बारिश के आसार

Report Times

Leave a Comment