Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

चिड़ावा पंचायत की साधारण समिति की बैठक:प्रधान बोलीं- क्या हुआ मैंने पति को ड्राइवर रखा है, उनके पास लाइसेंस हैं और अपनी मेहनत की कमाते हैं;

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा पंचायत समिति की साधारण समिति की बैठक प्रधान इन्द्रा डूडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह और प्रधान इन्द्रा डूडी के बीच गर्मागर्म बहस हो गई।

दरअसल उम्मेद सिंह ने पंचायत समिति प्रधान की गाड़ी के ड्राइवर का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रधान ने सरकारी गाड़ी को चलाने के लिए अपने पति सहीराम को ड्राइवर रख रखा है। इतना बोलते ही प्रधान आग बबूला हो उठी और कहा कि हां मेरा पति मेरा ड्राइवर है। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है। वो अपनी मेहनत के रुपये ले रहे हैं।

इधर प्रधान ने उम्मेद सिंह को कहा कि आप हॉस्पिटल चलाते हो, फिर भी वृद्धावस्था पेंशन क्यों ले रहे हैं। आपको अपनी पेंशन बन्द करवा देनी चाहिए। मामले में पंचायत समिति बीडीओ ने बताया कि प्रधान के पति सहीराम को प्लेसमेंट एजेंसी ने प्रधान की गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर रखा है, लेकिन फिलहाल मुद्दा गरमा गया है। मामले में उम्मेद सिंह ने कहा कि इन्द्रा डूडी के पति पीडब्ल्यूडी के रिटायर अधिकारी हैं। वहीं इनका बेटा आईएएस अधिकारी है। ऐसे में क्या नौबत आ गई जो उनको अपने पति के अलावा कोई अन्य ड्राइवर नहीं मिला।

बिजली-पानी और स्वास्थ्य के मुद्दे उठे

बैठक में एसडीएम सन्दीप चौधरी ने शहर और गांवों में पेयजल समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के एईएन को लताड़ा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की बात कही। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक चौधरी ने बिजली कटौती को लेकर उठे सवालों पर कहा कि कोयले की कमी के चलते कटौती की जा रही थी, लेकिन अब बिजली आपूर्ति में कमी नहीं आएगी। पुलिस कांस्टेबल शैतान सिंह ने रेबिज से बचाव के उपाय बताए। बैठक में 45.85 लाख का बजट अनुमोदन के लिए रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।

ये रहे मौजूद- उपप्रधान विपिन झाझड़िया, तहसीलदार गम्भीर सिंह, जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़, नरेन्द्र चौधरी, बीसीएमओ डॉ. सन्तकुमार जांगिड़, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अशोक अरड़ावतिया सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच आदि मौजूद रहे।

Related posts

जब सरदार पटेल से भिड़े राजस्थान के नेता:सिरोही-माउंट आबू को गुजरात में मिलाना चाहते थे पटेल; विरोध से इतने नाराज हुए, मुकदमा तक चलवाया

Report Times

एकलिंगजी के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं सिद्ध होती है

Report Times

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, जंगल में छिपे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Report Times

Leave a Comment