Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

युवक ने घर में लगाई फांसी:12-13 साल से मानसिक रूप से था अस्वस्थ, भाई ने कहा- जब तक संभाला तब तक जा चुके थे प्राण

चिड़ावा के निकट बामनवास में एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को चिड़ावा के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। जहां पर डॉ. नरेंद्र तेतरवाल के नेतृत्व में पोस्टमार्टम किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोतीलाल पुत्र हरफूल निवासी बामनवास ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उनके चाचा के लड़के रामनिवास पुत्र जले सिंह उम्र 27 साल ने अपने घर में फांसी लगा ली। युवक ने कमरे में पंखे के हुक में बिजली तार बांधकर फंदे पर झूल गया। रामनिवास को जब तक संभाला तब तक उसके प्राण जा चुके थे।

रिपोर्ट में लिखा है कि रामनिवास 10-12 साल से मानसिक रोग से ग्रसित था और दवा ले रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में क‍िया बदलाव

Report Times

अजमेर दरगाह विवाद पर बोले जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला

Report Times

6 राज्यों में छापे, 10 गिरफ्तार… आगरा धर्मांतरण मामले में पीड़िता के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Report Times

Leave a Comment