Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीति

Budget Session 2022: राज्यसभा से रिटायर हुए एंटनी, सिब्बल, आनंद शर्मा समेत 72 सांसद… पीएम मोदी बोले- कमी खलेगी

reporttimes

राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को आज विदाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक फोटो भी खिंचवाई।

राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे फिर से लौटकर सदन में आएं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

Related posts

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 12 जुलाई को चिड़ावा में

Report Times

राजस्थाराजस्थान : लेखा सेवा के 5 अधिकारियों के तबादले

Report Times

भाजयुमो का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह:प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोल हमला, कहा- कांग्रेस सरकार प्रदेश में फैला रही धार्मिक उन्माद, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल

Report Times

Leave a Comment