Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानहैल्थ

नवरात्र में रेलवे की विशेष सुविधा, उपवास रखने वाले यात्रियों को मिलेगा सात्विक भोजन, चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में शुरुआत

reporttimes

नवरात्र से पहले ही शताब्दी के यात्रियों को सात्विक भोजन परोसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। भोजन में साबूदाना की खिचड़ी, दही, जीरे वाला आलू सहित फलाहार परोसा जाएगा। शुक्रवार 1 अप्रैल को इसकी शुरुआत कर दी गई है। 10 से अधिक सात्विक भोजन को ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में लोड किया गया। वहीं शताब्दी में खाना परोसने वाले कर्मचारियों को भी विशेष हिदायत दी गई कि वह सात्विक भोजन के संबंध में यात्रियों से पूछताछ करेंगे और उन्हें तुरंत भोजन उपलब्ध करवाएंगे।

कल यानी 2 अप्रैल से आरंभ हो रहे चैत्र नवरात्र 11 अप्रैल तक चलेंगे। इन 10 दिनों में उपवास रखने वाले यात्रियों को सात्विक भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आइआरसीटीसी ने कर ली है।यह भोजन बिना लहसुन और प्याज के होगा। यात्रियों की डिमांड पर यह नवरात्र खाना स्पेशल थाली के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था चैत्र नवरात्र तक ही मिलेगी। थाली में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही होगा। वहीं सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related posts

दिखने वाला है बॉबी का नेगेटिव साइड, जल्द आएगी माधुरी और बॉबी की धमाकेदार सीरीज

Report Times

झंझुनूं पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल की मौत: बेहोशी की हालत में मिले थे, मौत से पहले साथियों से भी की थी बातचीत

Report Times

चिड़ावा एसडीएम ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम

Report Times

Leave a Comment