Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

दोषी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार करने की मांग:सर्व समाज ने डीएसपी से कहा- एक पक्षीय कार्रवाई करने पर किया जाएगा आंदोलन

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा में सर्व समाज ने मिलकर आज डीएसपी दफ्तर पहुंचकर कंडक्टर से मारपीट के मामले में एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध जताया। पार्षद निखिल चौधरी की अगुवाई में डीएसपी सुरेश शर्मा से सर्व समाज के लोगों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने डीएसपी को बताया कि मामले में पुलिस रोडवेज बस कंडक्टर और उनके साथियों को बेवजह परेशान कर रही है।

कुछ के घर पर तीन-चार वाहन ले जाकर छापेमार कार्रवाई की गई। इस तरह एक पक्षीय कार्रवाई किसी भी हाल में उचित नहीं है। मामले में सभी ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए रोडवेज कंडेक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। पार्षद ने साक्ष्यों की एक पेन ड्राइव भी डीएसपी को सौंपी और साक्ष्य को देखकर उनके आधार पर दोषी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार करने की मांग भी रखी।

इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, पार्षद सत्यपाल जांगिड़, देवेन्द्र सैनी, रमाकांत, लोकेश कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक पारीक, अनूप भीमराजका, सुशील सैनी, आशुतोष पारीक, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज ; 5 स्टूडेंट को हिरासत में लिया

Report Times

सामूहिक रेप का मामला : फरार आरोपी राजेश उर्फ कालू गिरफ्तार

Report Times

ट्रस्ट के जिला प्रमुख राधेश्याम सुखाड़िया व चिड़ावा तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा का पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस

Report Times

Leave a Comment