Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

छोटा फ्रेम, बड़ी तस्वीर; ओमवती की छोटी सी कोशिश ने रंग दिखाया और अनहोनी टल गई

reporttimes

ओमवती ने यह सुन रखा था कि लाल रंग का कपड़ा दिखा देने से कोई भी चलती हुई ट्रेन रुक जाती है। बस इतनी सी जानकारी के आधार पर एटा से टूंडला जा रही एक पैसेंजर ट्रेन को ओमवती ने सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा दिया। दरअसल एक स्थान पर टूटी पटरी देखकर इस महिला ने लाल साड़ी का पल्लू लहराया, जिसे संज्ञान में लेते हुए लोको पायलट ने टेन रोक दी। इसके बाद पटरी की मरम्मत कराई गई, तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।

अच्छी बात यह थी कि ओमवती लाल साड़ी पहने हुए थी। अगर वह टूटी पटरी के पास ही खड़ी रहती तो हो सकता था कि ट्रेन न रुक पाती, इसलिए आगे जाकर रोकने का फैसला किया। विभिन्न संगठनों ने रेल मंत्री से मांग की है कि ओमवती को उसकी सूझबूझ की खातिर समुचित इनाम दिया जाए। इस घटना के बाद गुलरिया गांव हर्षित है। ग्रामीणों को प्रसन्नता है कि ओमवती की छोटी सी कोशिश ने रंग दिखाया।

Related posts

बुहाना : कई जगह बिजली चोरों को दबोचा

Report Times

राजस्थान: टारगेट पूरा करने के लिए खोले फर्जी FD अकाउंट, हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर ICICI बैंक मैनेजर ने किया 2.50 करोड़ रुपए का गबन

Report Times

पेपर लीक के मास्टरमाइंड का घर ध्वस्त, मलबे में तब्दील हुआ मकान; रहने लायक नहीं बचा

Report Times

Leave a Comment