Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

बस में महिला के जेवर चोरी:साथ बैठी महिला पर लगाया आरोप, शादी के लिए पीहर जाते समय बैग से गहने हुए पार

 चिड़ावा।संजय दाधीच

बस से पीहर जा रही महिला के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। वो सीकर जाने के लिए सौलाया से दातां के लिए बस में बैठी। इस दौरान उसके बैग में कपड़े और सोने-चांदी के जेवर रखे थे। भीड़ होने के कारण महिला ने अपना बैग नीचे रख दिया, लेकिन कुछ देर बाद जब उसने अपना बैग संभाला तो उसमें जेवरात नहीं थे। महिला ने पास में बैठी महिला पर चोरी करने का शक जताया है। फिलहाल दातांरामगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीड़ होने के कारण नीचे रखा था बैग
सोहनी देवी ने बताया कि वह अपने पीहर जा रही थी। इस दौरान उसने सौलाया से दातां के लिए बस पकड़ी। बस में बड़ी संख्या में सवारियां होने के कारण भीड़ थी। जिसके कारण उसने अपने बैग को पैरों के नीचे रख दिया। दातां पहुंचने के बाद जब बैग को संभाला तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात नहीं थे। सोहनी देवी ने बताया कि उसके बैग के अंदर से सोने की 4 चूड़ियां, चार तोला का एक मंगलसूत्र, एक तोला की एक पायजेब की जोड़ी थी, जो तलाश करने पर नहीं मिली। सोहनी ने आरोप लगाया कि उसके पास एक औरत बैठी हुई थी, उसने ही बैग में से गहने चोरी किए है।

मामा की लड़कियों की शादी में जा रही थी
सोहनी देवी के मामा की लड़कियों की शादी 10 अप्रैल को होनी है। इसी शादी में हिस्सा लेने के लिए वो अपने पीहर जा रही थी। इसी दौरान बस में महिला के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में रखे सोने-चादी के जेवरात की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। फिलहाल सोहनी देवी ने दातांरामगढ़ थाने में चोरी की मामला दर्ज करवा दिया है। मामले की जांच एएसआई तारांचद कर रहे है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Paytm पर जारी संकट के बीच कंपनी ने किया बड़ा उलटफेर, बदल गया पेटीएम ई-कॉमर्स का नाम

Report Times

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा, भक्तों ने किया रथ में सवार बाबा के स्वरूप का पूजन

Report Times

प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड मेडल, भारत की झोली में आया 26वां पदक

Report Times

Leave a Comment