Report Times
Otherचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थान

दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:राम के चरित्र का विस्तार से किया वर्णन, कहा- राम सर्व गुणों की खान, उनका चरित्र युगों तक लोगों को देगा प्रेरणा

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन राम चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास डॉ. कमलेश महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि राम सर्व गुणों की खान हैं।

उनके चरित्र की कथा जीव मात्र के लिए कल्याणकारी है। राम ने एक पत्नीव्रत का पालन कर समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। वहीं उन्होंने असुरों के नाश के लिए 14 वर्ष कठोर वनवास भी जाना स्वीकार किया। ऐसा चरित्र युगों युगांतर लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

कथा के शुभारंभ से पूर्व यजमान शंकरलाल सोनी व अन्य श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ, भागवत और शुकदेव पूजन किया। कथा के आखिर में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर कल होगी सुनवाई

Report Times

Petrol-Diesel Price: वीकेंड में लॉग ड्राइव पर जाने का है प्लान, पहले देख लें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Report Times

8 दिन में 7वीं बार बढ़े तेल के दाम:क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल पर 5.20, डीजल 4.79 पैसे हुआ महंगा

Report Times

Leave a Comment