Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

101 फीट तिरंगे के पोल में आई तकनीकी खामी:आठ घंटे बाद शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, लोगों की उमड़ी भीड़

 चिड़ावा।संजय दाधीच

शहर के विवेकानंद चौक पर 101 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के पोल में तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया। हिसार और भिवानी से आए इंजीनियरों ने करीब आठ घंटे की मेहनत से तकनीकी खामी दूर कर वापस 101 फिट पर तिरंगा लहराया।

बता दें कि तिरंगे के पोल के भीतर वायर में अचानक तकनीकी खामी के चलते टूट जाने से ध्वज ना तो ऊपर जा रहा था और ना ही नीचे आ रहा था। सूचना मिलने पर नगरपालिका ने इंजीनियरों को हिसार एवं भिवानी से बुलाया और तकनीकी समस्या का निदान करवाया।

इस दौरान मौके पर नगरपालिका जेईएन नवीन सैनी, पार्षद सतपाल जांगिड़, महेश शर्मा धन्ना, रोहिताश्व महला, जयराम स्वामी सहित आस-पास के दुकानदार मौजूद रहे। वहीं पोल को दुबारा लगाने के दौरान देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान यातायात का भी रूट बदलना पड़ा। गांधी चौक से जाने वाले वाहनों को कुंए के पास से निकाला गया। वही स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों को बागर के रास्ते निकाला गया।

Related posts

संसद की सुरक्षा में सेंध: आरोपी ललित झा को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Report Times

भाजपा ने गुजरात में किया 160 उम्मीदवारों का ऐलान, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट; पूरी लिस्ट

Report Times

चिड़ावा : विवेकानन्द चौक में अब आतिशबाजी और पुतला दहन पर रोक

Report Times

Leave a Comment