Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

भाजयुमो का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह:प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोल हमला, कहा- कांग्रेस सरकार प्रदेश में फैला रही धार्मिक उन्माद, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल

चिड़ावा।संजय दाधीच

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के एक दिन पहले चिड़ावा शहर के बिवाल भवन में भाजयुमो की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि करौली की घटना से साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार धार्मिक उन्माद फैला रही है। कांग्रेस सरकार के द्वारा ये सब प्रयोजित होते हैं तभी पहले धारा 144 लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो चुकी है।

महिलाओं पर अपराध बढ़ा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि चार राज्यों में जीत के बाद अब राजस्थान में भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जहां तक महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध की बात है तो राजस्थान पहले नंबर है। महिलाओं को सुरक्षा देने में प्रदेश की सरकार विफल रही है।

इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को झुंझुनूं जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजयुमों जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, नगरध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पूजा शर्मा आदि ने संबोधित किया।

इनका हुआ सम्मान

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में विवेकानंद मित्र परिषद, ब्लड डोनर संजय दाधीच, गर्ल्स पावर मंडल, सरला पाठशाला की अनिता पूनियां, दया सिंह, सुरेंद्र भोमपुरा, मुकेश जलिन्द्रा, बैजनाथ मोदी आदि का शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

Related posts

टीचर छठी कक्षा की छात्राओं से करता था छेड़छाड़, आधा दर्जन बच्‍च‍ियों ने स्‍कूल जाना छोड़ा

Report Times

रिलीज हुआ गहलोत की पत्नी का दूसरा लोकगीत, मां को किया समर्पित- मेरी बन्नो तुझे खूब सजाऊं गीत

Report Times

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गाड़ी को तोड़ा, FIR दर्ज

Report Times

Leave a Comment