Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशलाइफ स्टाइलसिनेमा

शादी की तैयारियों के बीच बेटे रणबीर कपूर संग नीतू कपूर ने शेयर की खास फोटो, ‘समधन’ सोनी राजदान ने किया कमेंट

reporttimes

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर इन दिनों जोरों पर है और सोशल मीडिया में हर जगह छायी हुई है। कपूर और भट्ट परिवारों ने इस पर अभी को आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, मगर शादी के वेन्यु से लेकर बैचलर पार्टी और हनीमून तक की खबरें सूत्रों के माध्यम से बाहर आ रही हैं। इस बीच नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ अपने नये प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। यह एक एड शूट है, जिसकी तस्वीर भी नीतू ने सोशल मीडिया में साझा की है।

फोटो के साथ नीतू ने लिखा है- अपने जाने-जिगर (हार्ट बीट) के साथ एड शूट। इस फोटो को कई सेलेब्रिटीज ने लाइक किया है। दीया मिर्जा ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जाहिर किया है। रणबीर की कजिन करीना कपूर खान की ननद सबा अली खान ने लिखा- माशाल्लाह। सोफी चौधरी ने भी लव की इमोजी बनाकर लाइक किया है। वहीं, आलिया की मॉम और रणबीर की होने वाली सास सोनी राजदान ने वाओ लिखकर पसंद जाहिर की।

Related posts

PM Modi: अजित डोभाल तीसरी बार बने NSA, पीके मिश्रा बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव

Report Times

हर्षदा गरुड़ ने एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता

Report Times

खाटूश्याम के लक्खी मेले में जाने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन

Report Times

Leave a Comment