Report Times
Otherउत्तर प्रदेशज्यश्रीश्यामटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकरस्पेशल

रामनवमी पर खाटूबाबा की होगी विशेष सेवा:सुबह 10 से 12:30 बजे तक भक्तों के लिए पट रहेंगे बंद, मंदिर कमेटी ने निकाला आदेश

reporttimes

रामनवमी पर रविवार को बाबा खाटूश्याम के मंदिर में विशेष सेवा की जाएगी। इस दौरान भक्तों को सुबह 10 से दोपहर 12 : 30 बजे तक बाबा के दर्शन नहीं हो पाएंगे। मंदिर कमेटी ने एक आदेश जारी किया है।

श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। माता की पूजा-अर्चना कर भक्त व्रत खोलेंगे। इस दिन खाटूबाबा की विशेष सेवा की जाएगी। इस कारण भक्तों के लिए दो घंटे दर्शनों को बंद रखा गया है। दोपहर 12 : 30 बजे के बाद भक्त बाबा के दर्शन करने मंदिर आ सकते हैं। इससे पहले 3 अप्रैल को हर बार की तरह अमावस्या के बाद होने वाले श्रृंगार और तिलक के लिए बंद रखा गया था। जिसके चलते भक्तों को शाम 4 बजे बाद ही बाबा श्याम के दर्शन हुए। कई धार्मिक आयोजनों पर बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा की जाती है। जिसके चलते मंदिर के दर्शनों के लिए बंद रखा जाता है।

Related posts

पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित 9 को 2 साल की सजा, जानें पूरा मामला

Report Times

3 सालों में आएंगी ये 12 बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्में, अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन की होगी टक्कर

Report Times

कोटा से अब चिड़ावा होकर सिरसा तक जाएगी ट्रेन : ट्रेन के लोको पायलट का किया स्वागत

Report Times

Leave a Comment