Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

गुरूकृपा श्याम मंदिर के 16 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर दूसरे दिन बाबा के श्याम की मूर्ति का आलौकिक श्रृंगार किया गया।

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के पिलानी रोड स्थित पटवार घर के पीछे गुरूकृपा श्याम मंदिर के 16 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर दूसरे दिन बाबा के श्याम की मूर्ति का आलौकिक श्रृंगार किया गया। बाहर से मंगवाये गये विशेष फूलो से सजी बाबा की मूर्ति के दर्शन करने के लिये काफी श्रद्धालु उमड़े। वहीं इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस दौरान बाबा श्याम को चूरमे का भोग लगाया गया। इसके बाद भण्डारा शुरू हुआ। भण्डारे में बड़ी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सत्यवीर, सूरजमल, गोपाल, श्यामलाल, रामचंद्र, नवीन, नीरज, सरोज, मंजू, सुनीता, लक्ष्मी, दीपा, पिंकी, प्रियंका, रेणू, शालू, सीमा, निशा, प्रिया, विजय पंवार, जयप्रकाश, सुभाष पंवार, हरीश, योगेश, कृष्ण, अजय, किट्टी पारीक सहित सेवाभावियों ने भण्डारे में सेवाये दी। वहीं इससे पूर्व गत रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। जिसमें गायिका सीमा पंडित और राकेश बावलिया ने शानदार और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा श्याम को रिझाने का प्रयास किया।

Related posts

IPS बनते बनाई दूरी तो महिला डॉक्टर पहुंची थाने

Report Times

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तुलना गांधीजी की पदयात्रा से करने की कोशिश

Report Times

पुलिस ने छीना बेटा तो रोते हुए बेहोश हुआ पिता

Report Times

Leave a Comment