Report Times
Otherटॉप न्यूज़देशविदेश

कॉर्पोरेट प्लस:सुरक्षित वर्ल्ड में काम करने को वीआईटी और एनएलआईयू एक साथ आये

reporttimes

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, भोपाल के साथ साइबर सुरक्षा और कानूनों पर अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के उद्देश्य से एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अंतर्गत दोनों संस्थान छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में; पाठ्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, हैकाथॉन और प्रकाशन के क्षेत्र में सहयोग स्थापित करेंगे।

इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों की तकनीकी विशेषज्ञता का विस्तार करना है ताकि लगातार बढ़ते साइबर अपराधों को रोका और नियंत्रित किया जा सके। दोनों संस्थान जल्द ही बेहतर और सुरक्षित साइबर दुनिया के लिए संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम शुरू करेंगे और साइबर रक्षा पर शोध भी शुरू करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच “इंटरनेट पर बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रारंभिक पहचान और सुरक्षा प्रतिवाद” पर सहयोगात्मक रूप से काम करने पर सहमति बनी है।

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है जो माननीय कुलाधिपति डॉ जी विश्वनाथन, वाईस प्रेसीडेंट श्री शंकर विश्वनाथन, और असिस्टेन्ट वाईस प्रेसीडेंट सुश्री कादंबरी एस. विश्वनाथन के नेतृत्व में अपने भविष्योन्मुखी तकनीकी पाठ्यक्रमों और शिक्षण एवं अधिगम के क्षेत्र में अपने नवाचारों व कैल्टेक की अभिनव शिक्षण प्रणाली के लिए जाना जाता है।

Related posts

संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सपोर्ट में आए महेश जेठमलानी

Report Times

राजस्थान के बालोतरा में लूनी नदी में नहाने उतरे 3 चचेरे भाइयों की डूबने से मौत

Report Times

सीएमआर के बाहर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Report Times

Leave a Comment