Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

होटल से युवती समेत 5 को पकड़ा: कॉल गर्ल को लेकर पहुंचे थे, पुलिस बोगस ग्राहक बनकर पहुंची

reporttimes

झुंझुनूं के बुहाना कस्बे में पुलिस ने एक होटल पर दबिश देकर युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस को गलत काम की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम बोगस ग्राहक बनकर पहुंची थी। पुलिस ने पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया है।

घटना जिले के बुहाना कस्बे की है। डीएसपी ने बताया कि एक होटल में दलाल महिला लेकर आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टीम का गठन किया और एक कांस्टेबल को होटल में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। होटल के काउंटर पर बैठे युवक को लालच दिया गया तो वह तैयार हो गया। इसके बाद 1500 रुपए देकर डील पक्की की और कॉन्स्टेबल कमरे में चला गया। कमरे में महिला को देख कॉन्स्टेबल ने डीएसपी को मिस कॉल किया और छापा माने के लिए इशारा किया। इस पर टीम होटल पहुंची। पुलिस ने होटल में छापा मार रामबीर, संदीप, दीपक और अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

Related posts

पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करना हुआ आसान, ईपीएफओ ने जारी किया नया नियम

Report Times

चित्तौड़गढ़ में सीपी की हैट्रिक, 3.89 लाख मतों से जीते

Report Times

आंतकी संगठन ‘कश्मीर रेजिस्टेंस’ ने ली पहलगाम में पर्यटकों पर हमले की जिम्मेदारी, वजह भी बताया

Report Times

Leave a Comment