Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

एक ही सड़क का दो बार उदघाटन.. विधायक मंच से लेकर मीडिया तक को देते रहे सफाई..कहां दो बार नहीं एक बार हुआ उदघाटन

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में एक ही सड़क का दो बार उदघाटन..जी हां, चिड़ावा शहर में आज सड़को के लोकापर्ण कार्यक्रम हुआ। उसमें पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने एक ही सड़क का दो बार उदघाटन कर दिया। जिसके बाद वे मंच से लेकर मीडिया तक को सफाई देते रहे कि दो बार नहीं बल्कि एक बार ही उदघाटन हुआ है। अब विधायक साहब के सफाई मंे कितना दम है ये तस्वीरे बयान कर देते है। ये पहली तस्वीर है पंडित गणेशनारायण मार्ग पर लगी बोर्ड की। जिसमंे वार्ड नं. 21, 39 एवं 2 से लगती वाल्मिकी चौक से अंबेडकर भवन होते हुए लक्की स्टील तक क्षेत्र तक सड़क का लोकापर्ण का बोर्ड लगा है। जिसका उदघाटन सबसे पहले विधायक चंदेलिया करते है। इसके बाद महज कुछ मीटर की दूरी पर लगा दूसरा बोर्ड सीमेंट सड़क वाल्मिकी चौक से अंबेडकर भवन होते हुए लक्की स्ट्रील वृकशॉप तक का भी विधायक साहब उदघाटन कर देते है। अब सवाल ये है कि विधायक साहब झूठ बोल रहे है या फिर ये तस्वीरे झूठी है।

Related posts

गहलोत सरकार के गले की फांस बनेगा जयपुर बम ब्लास्ट केस, BJP ने तैयार की चुनावी जमीन!

Report Times

राजनीतिक मजबूरी या तवज्जो जरूरी, बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को बंपर बेनिफिट

Report Times

एगरा में ब्लास्ट था इतना तेज, तालाब में उड़कर पहुंच गए शव; 9 की हुई शिनाख्त, IC को शो कॉज

Report Times

Leave a Comment