Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

दहेज के लिए पत्नी को निकाला, 4 बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी पर

reporttimes

पत्नी के रहते पति द्वारा दूसरा विवाह करने को लेकर पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उससे तलाक लिए बिना उसका पति दूसरा विवाह कर रहा है। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके कारण वह कई दिनों से पति से अलग रह रही है।

उद्योग नगर थाने में विवाहिता पुष्पा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पति उससे तलाक लिए बिना दूसरा विवाह कर रहा है। उन्होंने बताया कि पति और उसके घरवालों ने उसको दहेज के लिए परेशान कर घर से निकाल दिया था। जिसके कारण वह अपने चार बच्चों के साथ प्रिय गर्ल्स हॉस्टल में रह रही है। इसके साथ ही चारों बच्चों की जिम्मेदारी उस अकेली पर आ गई है।

पति ना तो बच्चों की कोई सुध ले रहा है और ना ही भरण पोषण के लिए खर्चा दे रहा है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति नारूराम उसके रहते अब दूसरा विवाह कर रहा है। इसके लिए उसके परिवार वालों ने आखातीज पर दूसरी शादी का मुहूर्त भी निकाल लिया है। वहीं विवाहिता का जेठ भंवरलाल भी उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। विवाहिता ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच अमर सिंह कर रहे हैं।

Related posts

सीकर : स्कूटी के साथ जिंदा जला युवक,हत्या की आशंका

Report Times

जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 139 दर्ज किया गया है.

Report Times

अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए तो Okinawa कंपनी के सभी ई-स्कूटर की कीमत और बैटरी रेंज देखें

Report Times

Leave a Comment