Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

सोशल मीडिया पर देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

reporttimes

पुलिस ने सोमवार देर रात्रि को सोशल मीडिया पर देसी कट्टे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया है। सीआई विनोद सांखला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहाड़ा गुर्जरवास निवासी संजय कुमार पुत्र मेघचंद गुर्जर एक देसी कट्टा व कारतूस लेकर धीरजपुरा बस स्टैंड पर एक दुकान पर बैठा हुआ है।

वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर डीएसपी राजेश कसाना के सुपरविजन में थानाधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम माैके पर पहुंची ताे आरोपी भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला।

इसके बारे में जानकारी ली तो वह काेई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तब संजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद कर लिया। सीआई ने बताया कि आरोपी संजय गुर्जर ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर देशी कट्टे से फायरिंग करते हुए का वीडियो वायरल किया था।

सांखला ने बताया कि कांस्टेबल दिनेश कुमार की मुखबीरी पर आरोपी संजय गुर्जर को पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। टीम में सीआई विनोद सांखला, एचसी ओमप्रकाश, कान्स्टेबल दिनेश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार शामिल थे।

Related posts

BAP विधायक रिश्वत मामला: कहीं साज़िश तो नहीं? राजकुमार रोत के बाद हनुमान बेनीवाल ने भी जताया संदेह

Report Times

रिटायर एएसआई ने अपनी ही सगी भांजी से शादी करने के लिए बिछाया था जाल

Report Times

गौरव सेनानी सेवा समिति की बैठक, तहसील कार्यकारिणी का गठन, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

Report Times

Leave a Comment