Report Times
Otherकरियरकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

हमारा बेटा हमें ढूंढ के ला दो, दो माह से चेहरा नहीं देखा; एसपी ने दिया जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा थाने में आए एसपी के सामने वार्ड 30 का एक परिवार बिलख पड़ा। एसपी ने उन्हें सांत्वना देकर उनसे उनकी पीड़ा पूछी तो पीड़ित दिनेश कथूरिया ने बताया कि उसका बेटा दीपक मार्च में 9 तारीख को अचानक घर से गायब हो गया। पुलिस अब तक उसे ढूंढ नहीं पाई है।

दीपक की मां गायत्री, ताई कविता, चाचा सुधीर, नानी शारदा सहित मोहल्लेवासी इस दौरान मौजूद रहे। एसपी ने सभी को आश्वस्त किया पुलिस टीम पूरे मामले में तफ्तीश में जुटी है। शीघ्र ही दीपक को पुलिस ढूंढ लाएगी।

डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि युवक का मोबाइल रिकॉर्ड चैक किया जा रहा है। वहीं युवक की 5 मार्च को ही पड़ौस की लड़की से ही शादी हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही वो घर से गायब हो गया। इधर उसकी पत्नी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज करवाया है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर तफ्तीश में जुटी है।

Related posts

दो साल से परेशान हो रहीं महिला मरीज और तीमारदार, पुरुष शौचालय में जाने को मजबूर हैं महिला मरीज

Report Times

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभायात्रा

Report Times

राजस्थान: घर में तीन लोगों की एक माह में मौत, 13 दिनों से लग रही रहस्यमय आग, डर के मारे उड़ी पड़ोसियों की नींद

Report Times

Leave a Comment