Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहादसा

चिड़ावा में अनाज मंडी के पास देर रात लगी आग, सूरजगढ़ की दमकल ने पाया काबू

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के रेलवे स्टेशन के पास सुलताना रोड स्थित अनाज मंडी के पास देर रात्रि अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना चिड़ावा नगरपालिका में दी गई। जहां पर फायरब्रिगेड की गाड़ी खराब होने चलते सूरजगढ़ फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक कचरे के ढेर में आग लग गई थी। जो धीरे-धीरे फैलते हुए इलाके में फैल गई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर 15 मिनट में सूरजगढ़ की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और भीषण आग को बड़ी मुश्किलों से काबू किया।

इस दौरान सूरजगढ़ दमकल कर्मी प्रवीण झाझड़िया, जीतन भालोठिया, विकास लमोरिया, ड्राइवर श्रीकांत, रमेश ने आग बुझाने में सहयोग किया।

Related posts

भारत लाया जा रहा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, कांग्रेस क्यों कह रही देश से माफी मांगें मोदी?

Report Times

ACB का सबसे बड़ा ट्रैप 15 लाख की घूस लेते 2 तहसीलदार रंगे हाथ दबोचे

Report Times

रजत ने छुड़ाए मयंक मारकंडे के छक्के, तोड़ा एबी डीविलियर्स का ये शानदार रिकॉर्ड

Report Times

Leave a Comment