Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

विधायक ने किया सरकारी अस्पताल के द्वार का उद्घाटन, वाटर कूलर लगाने की भी घोषणा की

 चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड के पास बने राजकीय दुर्गा देवी सामुदायिक अस्पताल के नए द्वार का पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि दो द्वार होने से अस्पताल परिसर में आने-जाने में काफी सहूलियत रहेगी। विधायक चंदेलिया ने अस्पताल में जल्द ही वाटर कूलर लगवाने की घोषणा भी की।

इस दौरान चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान इंद्रा डूडी, बीसीएमओ डॉ.जयपाल लाम्बा, डॉ. अभिलाषा, पिलानी पार्षद बंटी नौवाल, ताराचंद सैनी, डॉ. नितेश जांगिड़, रणसिंह, पूर्व पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, नरेंद्र सिंह, कमलेश मालानी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Related posts

सेंट्रल बैंक ऑफ पाकिस्तान ने ईंधन बचाने के लिए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है।

Report Times

Yogi Govt 2.0 Cabinet Meeting: योगी आदित्यनाथ 2.0 सरकार का पहला फैसला- 15 करोड़ जनता को अगले तीन माह तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

Report Times

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कोचिंग कल्चर को बताया खतरनाक, कहा- बच्चों को रोबोट बना रहे…

Report Times

Leave a Comment