Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी पर सुनवाई थोड़ी देर में होगी शुरू, 21 मई की परीक्षा को टालने की है मांग

reporttimes

नीट पीजी 2022 परीक्षा टालने की मांग कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज, 13 मई 2022 का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट, नीट पीजी 2022 का 21 मई को आयोजन की स्थगित किए जाने की मांग वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होनी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (पीजी) 2022 के लिए आवेदन किए कई उम्मीदवारों द्वारा दायर इस याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और पी. एस. नरसिंहा की खण्डपीठ द्वारा सुनवाई की जानी है। याचिका में मांग की गई है कि पिछले वर्ष की परीक्षा के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, ऐसे में परीक्षा का आयोजन फिलहाल टालने के आदेश शीर्ष अदालत द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को दिए जाएं।

Related posts

TCS हो या Infosys 10 कंपनियों ने निवेशकों के करोड़ों रुपए किए स्वाहा

Report Times

चिड़ावा में सुहाना मौसम,बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

Report Times

गौ भक्तों की संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

Report Times

Leave a Comment