Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

जल के लिए जनता सड़क पर:SDM ऑफिस का घेराव किया, 2 किमी से पानी लाने की मजबूरी

reporttimes

कस्बे में पानी की समस्या के समाधान करने में नाकाम साबित हो रहे जलदाय विभाग के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा सामने आने लगा है। पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने एसडीएम कार्यालय व जलदाय विभाग ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं हो रही हैं। 10 से 15 दिनों तक नलों में पानी नहीं आ रहा। कई बार जलदाय विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

इस समस्या को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता सतीश गजराज, सरपंच दशरथसिंह, पूर्व उपप्रधान राजपालसिंह तंवर के नेतृत्व में लोग पहले तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में एक माह से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को दो-दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए 500 रुपए देकर टैंकर मंगवा रहे है। लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।

Related posts

शिवाजी महाराज की जयंती मनाई

Report Times

महाराष्ट्र में विधायक निधि को लेकर बवाल, विपक्ष बोला- सरकार ने नहीं दिया फंड; सत्ताधारियों ने भी किया पलटवार

Report Times

चिड़ावा में कल से सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे बाजार

Report Times

Leave a Comment