Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

जिले में खुलेगी 11नई लैब, छोटे कस्बों में भी हो सकेगा बेहतर इलाज

reporttimes

जिले के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। जिले में जल्द ही 11 लैब खोली जाएंगी। इससे पशुपालकों को फायदा होगा। लैब में पशुओं की बीमारियों की कई तरह की जांचें हो सकेंगी। जिला मुख्यालय को छोड़कर पशु चिकित्सालयों में लैब का अभाव है। जिला मुख्यालय पर ही लैब होने से दूर-दराज के गांवों से पशु के गंभीर बीमार होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। ब्लॉक स्तर पर ही लैब खुलने से पशुपालकों अपने पशुओं के इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। वे स्थानीय स्तर पर ही अपने पशुओं का इलाज करवा सकेंगे। इससे समय व धन दोनों बचेंगे।

संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के सयुंक्त निदेशक शीशराम डूडी ने बताया कि लैब खुलने से पशुपालकों को फायदा होगा। जो पशुपालक पशुओं का इलाज करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर आते थे, उन्हें ब्लॉक स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। इससे उनका समय बचेगा। ये लैब चिड़ावा, झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सूरजगढ़, नवलगढ़, मंडावा, पिलानी, अलसीसर, सिंघाना, बुहाना में खुलेंगी। लैब खुलने से पशुओं से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच हो सकेगी। जिसमें ब्लड, दूध, फिगल, एबीएसटी सहित अन्य जांच शामिल हैं।

Related posts

चिड़ावा के पास श्योपुरा में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नाबालिग का अपहरण, पुलिस कर रही अपहरणकर्ताओं की तलाश

Report Times

अगर आप भी पैसों से जुड़ी समस्याओं से घिरे हुए हैं तो इस उपाय को जरूर करें

Report Times

लोहिया शिक्षण संस्था के सम्मान समारोह में 574 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Report Times

Leave a Comment