Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बेटी की बिंदोरी:पहले पहनी पिता की पगड़ी और अब बहनों ने शादी से पहले पहनाया साफा, घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदोरी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा क्षेत्र में इन दिनों बेटियों की बिन्दोरी निकालने का ट्रेंड खूब चल रहा है, लेकिन एक बेटी की बिंदोरी कुछ खास रही। दरअसल क्षेत्र के सज्जन केडिया के चार बेटियां हैं। सज्जन केडिया के निधन के बाद लड़का नहीं होने पर सबसे छोटी बेटी दीपशिखा को ही जिम्मेदारियों की सामाजिक पगड़ी पहनाई गई थी।

वहीं अब दीपशिखा की शादी का मौका आया, तो सारी बहनों ने मिलकर इस बहन को ना केवल साफा पहनाया बल्कि घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से बिंदोरी निकाली। साथ ही समाज को स्पष्ट सन्देश दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है।

बेटी दीपशिखा ने बताया कि मेरे पापा ने हम सभी बहनों को बेटों की तरह पाला। ऐसे में हम किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। समाज में भी अब बदलाव का दौर चल रहा है और इस तरह बेटियों का मान बढ़ाया जा रहा हैं। ऐसी परम्परा को हमारे रीति-रीवाजों का हमें हिस्सा बनना चाहिए।

Related posts

हर बाधा पार कर चांद पर पहुंचा चंद्रयान, 41 दिन में पूरा हुआ अभियान

Report Times

छत्तीसगढ़ विधानसभा में किसान की मौत पर भाजपा ने किया हंगामा

Report Times

अफसर ने मारा छापा तो टेबल के नीचे छिप गईं आशा कार्यकर्ता

Report Times

Leave a Comment