Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

15 लाख रुपए में परीक्षा पास कराने का झांसा, डीएसटी और चिड़ावा पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

चिड़ावा।संजय दाधीच

रीट पेपर लीक प्रकरण के बाद राजस्थान पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रही हैं। इसी के चलते कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पुलिस और डीएसटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के चिड़ावा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर संदिग्ध नजर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार ये टीम ने एक सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पास कराने का झांसा
पुलिस के अनुसार तीनों युवक पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा दे रहे थे। इसके बदले वे परीक्षा में बैठक रहे युवाओं से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस देर रात से आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं सभी के मोबाइल जप्त कर कॉल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

सोमवार को हो सकता है खुलासा
सोमवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। फिलाहल पूरे मामले पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related posts

चिड़ावा : राधा-गोविंद मंदिर के शिवालय में प्रज्वलित रहती है अखंड ज्योति

Report Times

RPSC पेपर लीक में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर सवाल, क्या भूपेंद्र सारण ने किया है सरेंडर!

Report Times

RPSC भंग करने की मांग पर अशोक गहलोत का साफ इनकार, अब क्या फिर से बगावत पर उतरेंगे सचिन पायलट

Report Times

Leave a Comment