Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसीकर

बाइक की साइड को लेकर विवाद में युवक को मारापीटा

reporttimes

सड़क पर बाइक को साइड लेने की बात पर दो युवकों ने एक युवक से बुरी तरह से मारपीट की। हमलावरों ने युवक के सीने पर चाकू भी मारा। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मारपीट करने वाले एक युवक ने घायल का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर धमकी भी दे डाली। घायल युवक ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी शंकरलाल ने मंगलवार शाम को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 15 मई को वह रात 8:00 बजे फतेहपुर रोड की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान पावर हाउस के सामने एक बाइक वाला भी जा रहा था। दोनों के बीच गाड़ी को साइड में लेने की बात हुई। तो दूसरी बाइक पर बैठे दो लड़कों ने शंकरलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरस कायमखानी नाम के युवक ने शंकरलाल की छाती पर चाकू मारा और बुरी तरह से मारपीट की। जिससे शंकरलाल की छाती पर 11 टांके और होंठ पर चार टांके आए। साथ ही पैर भी फ्रैक्चर हो गया।

Related posts

नहर के लिए आंदोलन : पूर्व सैनिकों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Report Times

राजस्थान कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, हवामहल से मंत्री महेश जोशी का कटा टिकट

Report Times

PM Modi Pariksha Pe Charcha Watch LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- परीक्षा को त्योहार बना दें तो भर जाएंगे रंग

Report Times

Leave a Comment