Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशमौैसमराजस्थान

भारी बारिश, तेज अंधड़ से जन जीवन प्रभावित, पेड़ उखड़े, बिजली के तार टूटे, बिजली रही कई घण्टे गुल

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा शहर व आसपास के इलाकों में गत रात्रि में भारी बारिश हुई। वहीं तेज अंधड़ से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल उखड़ गए। वहीं चिड़ावा शहर में अरड़ावतिया कॉलोनी में एक पुराना बड़ का पेड़ उखड़कर बिजली के तारों को लपेटे में लेते हुए बीच रास्ते में जा गिरा, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। मुख्य बाजार से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते मे फल-सब्जी मंडी में आने वाली गाड़ियों को भी दूसरे रास्तों से मंडी आना पड़ा। वहीं शहर में कई घण्टे बिजली बंद रही। रात को करीब साढ़े 9 बजे बिजली गई और देर रात्रि 2 बजे बिजली वापस सुचारू हुई। फिर भी कुछ इलाकों में दिनभर सप्लाई बंद रही। इधर बारिश के बाद ठंडी हवाओं से मौसम से गर्मी गायब सी हो गई है और हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है।

Related posts

चिड़ावा में एटीएम लूटने वाले गिरफ्तार

Report Times

चिड़ावा में लू और गर्मी से आमजन बेहाल, सड़कों पर छाया सन्नाटा

Report Times

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास IAF के मिग -21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 2 पायलटों की मौत

Report Times

Leave a Comment