Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशमौैसमराजस्थान

चिड़ावा में लू और गर्मी से आमजन बेहाल, सड़कों पर छाया सन्नाटा

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा और आसपास के क्षेत्र में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 16- 17 मई को कुछ राहत के बाद फिर पारा 47 डिग्री की ओर बढ़ चला है। गर्म हवा के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा सा छा जाता है। लोग सुबह-शाम ही घरों से निकल रहे हैं।

इस तरह घटा-बढ़ा तापमान
तापमान की बात करें तो जहां 13, 14 और 15 मई को तापमान 47 डिग्री से 48 डिग्री के बीच रहा, वहीं 16-17 मई को मौसम विभाग के अनुसार कुछ राहत देते हुए अधिकतम पारा 43.9 डिग्री दर्ज हुआ। 18 मई को फिर से पारा बढ़ने लगा और अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज हुआ। 19 मई को तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 46.5 डिग्री पहुंच गया।

बारिश की संभावना
हालांकि शुक्रवार को दिन का पारा चढ़ चुका है लेकिनआज देर शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। ऐसे में गर्मी से राहत की उम्मीद है।

Related posts

बुहाना : आठ पुलिसकर्मियों की कोरोना सेंपलिंग

Report Times

राहुल की यात्रा का असर, कांग्रेस MLA ने शुरू की ‘पदयात्रा’, 20 दिन में चलेंगे 300 किलोमीटर पैदल

Report Times

मौसम विभाग की नई चेतावनी: कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट, संभलकर रहें

Report Times

Leave a Comment