Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन में चिड़ावा से जाएंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

चिड़ावा।संजय दाधीच
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से शनिवार को सुबह झुंझुनूं के कान्हा मैरिज गार्ड में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिजली -पानी की समस्या, कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, भरती परीक्षाओं के पेपर लीक सहित अनेक मुद्दों को उठाया जाएगा। शुक्रवार को जन आक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गांव – ढाणी में जनसम्पर्क किया।
शाम को कार्यकर्ताओं की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी :
शाम को भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को आंदोलन में ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने में योगदान देना है।
राजेश दहिया ने किया जनसम्पर्क :
भाजपा नेता राजेश दहिया ने देवरोड़, नरहड़, बदनगढ़, धत्तरवाला, मंड्रेला, खुडानिया, खुड़िया, पिलानी, हमीनपुर, बेरी, बनगोठड़ी, भगिना सहित आसपास के गाँवों में जनसम्पर्क किया और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
कैलाश मेघवाल ने किया जनसम्पर्क :
वहीं पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने भी काफी जगह जनसम्पर्क किया। उन्होंने चिड़ावा शहर, ओजटू, नूनिया गोठड़ा, नारी, जोधा का बास, घासी का बास, बृजलालपुरा आदि जगह जनसम्पर्क किया।

Related posts

आदर्श बीज भंडार अब नई दुकान में शुरू होगा 

Report Times

IPL 2024: PBKS vs RR मैच में बारिश बन सकता है विलेन, मैच से पहले जानें मोहाली के मौसम का हाल

Report Times

Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, एक साथ बीमार का हवाला देकर सामूहिक छुट्टी पर जाने वाले 300 में से 25 क्रू मेंबर्स को नौकरी से निकाला

Report Times

Leave a Comment