Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

टोल के विरोध में 20 दिन से धरना जारी, सभा अब 30 को होगी

चिड़ावा।संजय दाधीच
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चिड़ावा- नारनौल मार्ग पर दो टोल टैक्स को हटवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने को 20वां दिन है। धरने की अध्यक्षता कामरेड महावीर यादव कलगांव ने की।क्रमिक अनशन पर कर्म वीर चाहर बैठे। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांग मनवाकर ही दम लेंगे।
आम सभा के लिए किया जनसम्पर्क-
लाल चौक स्टैंड पर 29 मई को किसानों की ओर से होने वाली आमसभा को एक दिन आगे खिसका दिया है। किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग बराला ने बताया कि 30 मई को होने वाली सभा को लेकर किसानों व ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी टोलियों में जनसम्पर्क में जुटे हैं।
धरने पर आज ये बैठे-
आज के धरने पर कामरेड बजरंग लाल बराला, मनरूप, विजेन्द्र शास्त्री, संतकुमार, सुरेश कुमार, जयसिंह हलवाई, शेरसिंह, कामरेड राजेन्द्र सिंह चाहर, सतपाल चौधरी, राजेश कुमार आदि शामिल हुए ।

Related posts

ग्वालियर में दो महिलाओं ने किया सुसाइड

Report Times

व्हाट्सऐप इन यूजर्स के लिए ला रहा नया प्राइवेसी शॉटकट फीचर, जानिए कैसे करेगा लोगों को फायदा

Report Times

पति के साथ जा रही युवती पर बरसाई गोलियां, मुस्लिम युवक से शादी करने पर खफा था परिवार

Report Times

Leave a Comment