Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानसीकर

सीकर के घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा का टिकट:परिवार में खुशी का माहौल, जगह-जगह हुई आतिशबाजी

reporttimes

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम सीकर निवासी घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा का टिकट दिया है। उसकी सूचना मिलने के बाद ही उनके सीकर के शीतला चौक स्थित आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। राज्यसभा का टिकट मिलने पर शहर में जगह-जगह आतिशबाजी भी गई । वहीं उनके परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।

घनश्याम तिवाडी के छोटे भाई कैलाश तिवाडी ने बताया कि राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद पूरे घर में जश्न का माहौल है। रिश्तेदार और पड़ोस के लोग फोन के जरिए बधाई दे रहे हैं। पूरे शहर में जश्न का माहौल हो चुका है। तिवाड़ी ने कहा कि उनके भाई घनश्याम तिवाड़ी अब पार्टी के साथ साथ केंद्र की जिम्मेदारी भी बखूबी तरीके से निभाएंगे।

घनश्याम तिवाडी की मां गायत्री देवी ने कहा कि बेटे को टिकट मिलने के बाद वह काफी खुश है। ईश्वर से कामना करती है कि बेटा लगातार यूं ही तरक्की करता रहे। परिवार वालों के साथ उनके प्रशंसकों में भी टिकट मिलने पर उत्साह देखने को मिला। प्रशंसको ने राज्यसभा टिकट मिलने पर जमकर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है। घनश्याम तिवाडी भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीकर से दो बार विधायक रह चुके है। इसके साथ ही भाजपा में सीकर से राज्यसभा उम्मीदवार बनने वाले घनश्याम तिवाडी तीसरे नेता है। इससे पहले जगदीश प्रसाद माथुर और मदनलाल सैनी भी राज्यसभा तक पहुंचे थे। घनश्याम तिवाडी संगठनात्मक रूप से विभिन्न पदों पर भी कार्य संभाल चुके है। इसके साथ ही एबीवीपी में रहते छात्र जीवन से ही कई आंदोलन में सक्रिय होकर अपनी अहम भूमिका निभाई

Related posts

200 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़कर लगाई फांसी करंट से कैसे बचा?

Report Times

CM भजनलाल ने क्या विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख किए हैं अफसरों के ट्रांसफर?

Report Times

Report Times

Leave a Comment