Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

गुजरात टाइटंस के सिर सजा ताज, राजस्थान रॉयल्स को हराकर बना IPL 2022 का सरताज

reporttimes

आईपीएल 2022 के खिताब पर गुजरात टाइटंस ने अपना कब्जा जमा लिया है। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने गुजरात टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने इसे आसानी से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल को सातवां चैंपियन मिला है। गुजरात टाइटंस के 2 विकेट काफी जल्दी गिर गए थे। रिद्धिमान साहा सिर्फ 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। वही मैथ्यू वेड को ट्रेंट बोल्ट ने 8 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। हालांकि शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हार्दिक पांड्या 34 रन बनाकर यूज़वेंद्र चहल के शिकार हुए। शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। इस विकेट के साथ ही यूज़वेंद्र चहल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं।

Related posts

भारत का मान मनु भाकर, बॉक्सर से बनीं शूटर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, पापा की कुर्बानी आई काम

Report Times

मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, ओलंपिक खेलों के चौथे दिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

Report Times

क्रिकेट स्टेडियम के बाद मोदी के नाम पर अब मेडिकल कॉलेज, गुजरात में तैयारी

Report Times

Leave a Comment