Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहैल्थ

गर्मियों में चेहरे को कूलिंग और फ्रेशनेस देने के लिए बनाएं ये होममेड फेस पैक

reporttimes

गर्मियों में चेहरे को कूलिंग इफेक्ट देने के लिए आप चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चंदन का इस्तेमाल चेहरे की जलन, मुहांसों और दाग धब्बों आदि के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब फेस पैक सूख जाए तो सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर जमा गंदगी साफ होगी और आपका चेहरा चमकदार बनेगा।

टमाटर और शहद 

गर्मियों के लिए टमाटर और शहद से बना फेस पैक भी बहुत अच्छा माना जाता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे पर मुहांसों को कम करते हैं। वहीं, टमाटर में एंटी टैनिंग गुण होते हैं जो चेहरे की रंगत को हल्का करते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में एक पिसा हुआ टमाटर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से धूप के कारण हुई टैनिंग कम होगी और आपके चेहरे को ठंडक भी मिलेगी।

मुल्तानी मिटटी और पुदीना 

गर्मियों में चेहरे को कूलिंग इफेक्ट देने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और पुदीने से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको चेहरे की जलन से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच पिसा हुआ पुदीना डालें। अब इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से मुंह धो लें।

Related posts

पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 48.48% मतदान दर्ज़ किया गया है

Report Times

गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री यज्ञ सम्पन्न

Report Times

शराब के पैसे को लेकर झगड़ा, युवक के सीने में उतारी कांच की बोतल

Report Times

Leave a Comment