Report Times
Otherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीति

राजस्थान इंटर क्लब टूर्नामेंट में जीता सिंगल्स व डबल्स का खिताब

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा निवासी नाहरसिंह थालौर और मेवाड़ क्लब राजसमंद के खिलाड़ी दिशांत थालौर ने उम्मेद क्लब जोधपुर में आयोजित प्रदेश के प्रतिष्ठित क्लबों के राजस्थान इंटर क्लब टूर्नामेंट में बैडमिंटन के अंडर-19 में सिंगल्स व डबल्स दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

26 से 29 मई 22 के बीच आयोजित प्रतियोगिता में रामबाग क्लब जयपुर, जय क्लब जयपुर, जयपुर क्लब जयपुर, फील्ड क्लब उदयपुर, सार्दुल क्लब बीकानेर, उम्मेद क्लब कोटा, मेवाड़ क्लब राजसमंद, सरदार क्लब जोधपुर, उम्मेद क्लब जोधपुर, फील्ड क्लब अजमेर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ी दिशांत को जोधपुर में अच्छे प्रदर्शन पर जोधपुर राजघराने के पूर्व नरेश गजसिंह ने सम्मानित किया।

दिशांत के पदक जीतने पर जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, रणवीर थालौर, प्रोफेसर डॉ.राजेश नेहरा, जिला बैडमिंटन अध्यक्ष मनीष नायक, बैडमिंटन प्रशिक्षक मनोज डूडी, रामेश्वरलाल मील, रामावतार लुनायच, कुलदीप कुल्हार, मनीष थालौर, गुगनराम सिहाग, चंद्रभान बिजारणियां, जयसिंह धनखड़, संजय धींवा, सहीराम जाखड़, राजवीर सांगवान ने खुशी जताई।

Related posts

RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

Report Times

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत, NRR में मिला जबरदस्त फायदा

Report Times

आज का राशिफल

Report Times

Leave a Comment