Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबर

सुस्त पड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, जल्द ही बढ़त गंवाई

reporttimes

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित रुझानों के असर में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही गंवा दी। तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 225.05 अंक चढ़कर 55,791.49 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 64.65 अंक की बढ़त के साथ 16,649.20 अंक पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों ही सूचकांकों ने अपनी यह शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.36 अंक के नुकसान के साथ 55,502.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Related posts

हाईकोर्ट की LDC (क्लर्क) भर्ती परीक्षा के लिए फिर होंगे आवेदन, हाल ही में रद्द हुई परीक्षा

Report Times

पहले स्प्रिंग वाले पंखे, अब जाल का घेरा… कोटा में छात्रों की मौत रोकने ‘सुसाइड प्रूफ’ प्लान

Report Times

IPL 2024: मोहम्मद शमी का सामने आया फिटनेस अपडेट, जानें कैसी है हेल्थ

Report Times

Leave a Comment